Begin typing your search above and press return to search.
मोरक्को में कोरोना संक्रमण के 1,422 नए
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1,422 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,19,107 हो गई

रबात। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1,422 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,19,107 हो गई। इस महामारी से 44 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,113 हो गयी है।
मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक इस दौरान कोरोना के 1,877 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित 97,468 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
कोरोना के 415 से अधिक मरीज गहन चिकित्सा निगरानी (आईसीयू) में हैं। मोरक्को में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.8 प्रतिशत है जबकि रिकवरी दर 81.8 प्रतिशत पहुंच गयी है।
Next Story


