Begin typing your search above and press return to search.
मोरक्को में कोरोना के 1402 नए मामले
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1402 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,855 हो गई

रबात। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1402 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,855 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के 866 मरीजों के स्वस्थ होने से बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 51,223 हो गई है, जबकि 37 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,253 हो गई है।
इसबीच 193 मरीज गहन चिकित्सा इकाई में है। मोरक्को में कोविड-19 मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत और रिकवरी दर 76.6 प्रतिशत है।
Next Story


