Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल संख्या 314 हुई

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोनावायरस के 14 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 314 हो गई है

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल संख्या 314 हुई
X

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोनावायरस के 14 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 314 हो गई है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा, "आज का अपडेट : 14 नए मामले - सभी कश्मीर संभाग से। कुल मामले अब 314 हैं। जम्मू संभाग : 54 और कश्मीर संभाग : 260।"

अब तक 36 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि जम्मू -कश्मीर में 314 में से चार कोरना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 274 है, जिनमें से 52 जम्मू से हैं जबकि 222 कश्मीर से हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it