Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल में कोरोना के 13,713 मामलों की पुष्टि

इजरायल में घातक कोरोना वायरस के नए 59 मामले आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,713 हो गयी

इजरायल में कोरोना के 13,713 मामलों की पुष्टि
X

तेल अवीव । इजरायल में घातक कोरोना वायरस के नए 59 मामले आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,713 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देशभर में अबतक 177 मरीजों की मौत हो गयी है और 4049 मरीज अभी तक ठीक भी हो गए है। इसके अलावा 149 मरीज गहन देखभाल इकाई में भर्ती है जिनमें से 99 वेंटीलेटर मशीन पर है।

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने कोरोना के खतरे के कारण लगाए लॉकडाउन और अन्य उपायों में ढील देने शुरू कर दी है। हालांकि दो से अधिक लोग एक साथ अभी भी बाहर नहीं घूम सकेंगे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it