Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र में कोरोना के 1357 मरीज बढ़े

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 1357 की बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मरीजों की संख्या दो लाख सात हजार को पार कर गई है

मप्र में कोरोना के 1357 मरीज बढ़े
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 1357 की बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मरीजों की संख्या दो लाख सात हजार को पार कर गई है। इसके साथ ही अब तक बीमारी से 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक आंकड़े बताते है कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख सात हजार 485 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1357 मरीज बढ़े हैं, वहीं इसी अवधि में 1683 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में इंदौर में 542 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 42691 हो गई है, वहीं भोपाल में 269 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 32243 हो गया है।

एक तरफ जहां राज्य में मरीज बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों मे 10 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल एक लाख 89 हजार 780 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 14435 है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it