Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,329 नए मामले, कुल संख्या 56,654 हुई

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,329 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,329 नए मामले, कुल संख्या 56,654 हुई
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,329 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 56,654 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1,329 नए मामलों में, 741 मामले जम्मू संभाग से और 588 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 19 लोगों की मौत हो गई है, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 914 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर 37,062 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 18,678 है, जिनमें से 10,408 मामले जम्मू संभाग से और 8,270 कश्मीर संभाग से हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it