Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रेटर नोएडा में चावल व्यापारी से 13 लाख की लूट

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी थाना इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक चावल व्यापारी से बंदूक की नोंक पर 13 लाख रुपये लूट लिए

ग्रेटर नोएडा में चावल व्यापारी से 13 लाख की लूट
X

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी थाना इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक चावल व्यापारी से बंदूक की नोंक पर 13 लाख रुपये लूट लिए।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि चावल व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल बुधवार की दोपहर अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान दादरी थाना क्षेत्र में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर चावल व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल से 13 लाख 20 हजार रुपए की लूट करके मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it