Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेमेतरा में जनचौपाल में मिले 127 आवेदन

साप्ताहिक भेंट मुलाकात जन चैपाल कार्यक्रम के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, से कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी

बेमेतरा में जनचौपाल में मिले 127 आवेदन
X

बेमेतरा। साप्ताहिक भेंट मुलाकात जन चैपाल कार्यक्रम के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, से कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी।

जहां नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। जिलाधीश ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर टीप लिखकर समय-सीमा के भीतर निराकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ग्राम पंचायत गनिया के ग्रामीणो ने नर्सरी में लगे पेंड़-पौधों की देखभाल नहीं होने के कारण पर्यावरण क्षति होने से सरपंच व सचिव के खिलाफ लापरवाही बरतने एवं ग्राम झिरिया चैंकी चंदनू के महिला कमाण्डों समूह ने अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने तथा महिला कमाण्डों से दुर्रव्यवहार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में आवेदन दिया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हैण्डपंप की मांग, स्कूल में आहाता निर्माण, शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान, बेजा कब्जा हटाने, तालाब में पचरी निर्माण के संबंध में आवेदन दिया।

कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक भेंट-मुलाकात में कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रेषित किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it