हरियाणा में कोरोना के 12490 नए मामले, 165 मौतें
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के पुन: तेजी से फैलने के चलते राज्य में आज इसके 12490 नये मामले आये जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 652742 हो गई है

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के पुन: तेजी से फैलने के चलते राज्य में आज इसके 12490 नये मामले आये जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 652742 हो गई है जिसमें से 539609 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 107058 हैं। राज्य में 165 कोरोना मरीजों के आज दम तोड़ देने से इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6075 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण दर 8.16 प्रतिशत, रिकवरी दर 82.67 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.93 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि इनमें हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन कुल मिलाकर हालात अभी भी चिंताजनक हैं। गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत स्थिति गम्भीर है। गुरूग्राम जिले में कोरोना के आज 2747 नये मामले आये। इसके बाद फरीदबाद में 1237, सोनीपत 710, हिसार 977, अम्बाला 368, करनाल 660, पानीपत 482, रोहतक 450, रेवाड़ी 155, पंचकूला 593, कुरूक्षेत्र 295, यमुनानगर 321, सिरसा 784, महेंद्रगढ़ 449, भिवानी 802, झज्जर 181, पलवल 189, फतेहाबाद 302, कैथल 154, जींद 419, नूंह 63 और चरखी दादरी में 153 मामले आये।
राज्य में कोरोना से अब तक 6075 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3841 पुरूष, 2233 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के रोहतक 23, हिसार और भिवानी 16-16, जींद 11, फरीदाबाद दस, गुरूग्राम, सिरसा और चरखी दादरी नौ-नौ, अम्बाला और पंचकूला आठ-आठ, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद सात-सात, कैथल छह, कुरूक्षेत्र और नूंह पांच-पांच, झज्जर और पलवल चार-चार, सोनीपत और यमुनानगर तीन-तीन तथा पानीपत में दो मरीजों ने आज दम तोड़ दिया।


