Begin typing your search above and press return to search.
इसराइली सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 122 फिलिस्तानी प्रदर्शनकारी घायल
इजराइल की गाज़ा सीमा पट्टी पर शुक्रवार को इसराइली सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 122 फिलिस्तानी प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

गाज़ा । इजराइल की गाज़ा सीमा पट्टी पर इसराइली सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 122 फिलिस्तानी प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
फिलिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अशराफ अल क़दर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इजराइल के सैनिकों से साथ संघर्ष में 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए है।
इसके अलावा सैकड़ों फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने पूर्वी गाजा और इजरायल के बीच की सीमा पर शुक्रवार को इकट्ठा होकर फिलिस्तीनी झंडे लहराए और 71वीं इजरायल विरोधी ग्रेट मार्च में शामिल हुए।
इजराइल की मिडिया के अनुसार प्रदर्शनकारियों और सैनिकों के बीच संघर्ष प्रदर्शनकारियों द्वारा सीमा पर सैनिको पर ग्रेनेड फेकने के बाद शुरू हुआ।
Next Story


