Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू कश्मीर में कोरोना के 1217 नये मामले, 20 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस के 1217 नये मामले सामने आये हैं जबकि 20 और लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई

जम्मू कश्मीर में कोरोना के 1217 नये मामले, 20 लोगों की मौत
X

जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस के 1217 नये मामले सामने आये हैं जबकि 20 और लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई।

आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों में 720 जम्मू और 497 कश्मीर से हैं । इसके अलावा जम्मू में 12 और कश्मीर में आठ संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे। इसी अवधि में 1937 लोग स्वस्थ हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 71,049 हो गया है तथा 1125 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 51,494 मरीज कोरोना मुक्त हो गये हैं और अभी यहां 18,430 सक्रिय मामले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it