Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरियाणा में कोरोना के 1203 नये मामले, कुल संख्या 52129 हुई, 585 मौतें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोत्तर गम्भीर रूप धारण करती जा रही है

हरियाणा में कोरोना के 1203 नये मामले, कुल संख्या 52129 हुई, 585 मौतें
X

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोत्तर गम्भीर रूप धारण करती जा रही है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 1203 नये मामले आने के बाद राज्य में इस इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 52129 हो गई है। वहीं इनमें से 585 लोगों की मौत हो चुकी है और 43413 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 8131 हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.67 प्रतिशत, रिकवरी दर 83.28 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद में इस समय काेरोना के कुल 11530 और 10770 मामले हो चुके हैं हालांकि इनमें से क्रमश: 10669 और 9829 ठीक हो चुके हैं।

राज्य के सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, अम्बाला और पानीपत जिलों में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पानीपत में आज काेरोना के 132, फरीदाबाद 127, गुरूग्राम 120, रेवाड़ी 111, अम्बाला 98, करनाल 73, रोहतक 65, कुरूक्षेत्र 63, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर 58-58, हिसार 56, सिरसा 48, सोनीपत 46, पंचकूला 43, भिवानी 24, फतेहाबाद 21, पलवल 19, कैथल 14, झज्जर 12, नूंह नौ और जींद में छह मामले आये। राज्य के चरखी दादरी जिले में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया।

राज्य में कोरोना से अब तक 585 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 413 पुरूष और 172 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 160, गुरूग्राम 131, सोनीपत 40, पानीपत 37, रोहतक 26, अम्बाला 24, करनाल 22, कुरूक्षेत्र 21, रेवाड़ी 16, झज्जर और यमुनानगर 14-14, नूंह 13, हिसार 12, पलवल 11, पंचकूला, भिवानी और सिरसा नौ-नौ, जींद सात, फतेहाबाद और कैथल चार-चार तथा महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it