Top
Begin typing your search above and press return to search.

बोलेरो से 12 लाख का गांजा बरामद, तस्कर फरार

अम्बिकापुर ! लखनपुर थाना पुलिस ने एक बोलेरो समेत एक क्विंटल 20 किलो गांजा जप्त किया है। इस दौरान बोलेरो में बैठे तस्कर नाकाबन्दी तोडक़र फरार हो गये,

बोलेरो से 12 लाख का गांजा बरामद, तस्कर फरार
X

अम्बिकापुर ! लखनपुर थाना पुलिस ने एक बोलेरो समेत एक क्विंटल 20 किलो गांजा जप्त किया है। इस दौरान बोलेरो में बैठे तस्कर नाकाबन्दी तोडक़र फरार हो गये, लेकिन बोलेरो वाहन और गांजा पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो में दो तस्कर सवार थे जो बेरीकेट तोड़ कर भागने का प्रयास किये कुछ दूर तक पुलिस ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन रास्ते में वाहन खड़ा कर तस्कर चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। ये बड़ी कार्यवाही जिले की लखनपुर पुलिस ने की है, वहीं जप्त गांजे की कीमत पुलिस के मुताबिक लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
गौरतलब है कि पकड़े गए वाहन की सीटों के अन्दर यह गांजा रखा गया था और वहन में लगे सीजी के नंबर प्लेट के अलावा चार और नंबर प्लेट बरामद हुए है जो उड़ीसा और यूपी के हैं। लिहाजा साफ है कि ये गजा तस्करी बड़े ही सुनियोजित तरीके से के जाती है। फिलहाल तस्करी का माल तो पुलिस के कब्जे में है, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो चुके है। लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को पकडऩे की बात कह रही है।
72 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
वाड्रफनगर/प्रतापपुर। उत्तरप्रदेश में अंतिम दौर के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में नजर बनाई हुई थी, वहीं बुधवार को सर्चिंग के दौरान पुलिस एक मारूति वैन से 75 किलो गांजा जप्त करने के साथ ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश में अंतिम दौर के विधानसभा चुनाव को देखते हुये बसंतपुर पुलिस सीमा पर आने-जाने वाहनों की सघन जांच कर रही है। बुधवार की शाम सर्चिंग के दौरान मारूति वैन क्रमांक टीपी 31 एवी 6446 की जांच की प्लास्टिक थैलियों में गांजा देखकर चौक गई। बारीकी से जांच करने पर वैन में प्लास्टिक की 21 थैलियों में भरा 72 किलो गांजा मिला। वाहन में लैलूंगा निवासी गोवर्धन यादव 28 वर्ष, मलकान गिरी उड़ीसा निवासी सुखदेव 27 वर्ष व प्रताप दल 19 वर्ष सवार थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वे उड़ीसा से गांजा लेकर उसे खपाने अम्बिकापुर के रास्ते बनारस जा रहे थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it