Begin typing your search above and press return to search.
गुजरात में चुनाव के बीच 12 लाख नगद और 7 लाख की अवैध शराब बरामद
गुजरात विधानसभा के हो रहे दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत नियमित जांच के दौरान बनासकांठा में 12 लाख रुपये नकद और सात लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की गयी है

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के हो रहे दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत नियमित जांच के दौरान बनासकांठा में 12 लाख रुपये नकद और सात लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की गयी है।
पुलिस ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बनासकांठा जिले के वाव क्षेत्र के धीमा गांव में धणीधर मार्केट यार्ड में दो गोदामों और उसके निकट एक मकान से कल देर रात 12 लाख रुपये नकद और अवैध शराब की सात हजार 728 बोतलें बरामद की गयीं।
जब्त की गयी शराब की कीमत सात लाख 73 हजार 900 रुपये आंकी गयी है। इस सिलसिले में गोदाम मालिक को गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।
Next Story


