कोरोना से झारखंड में 12 की मौत, 1123 नये संक्रमित मिले
झारखंड के अलग-अलग जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1123 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 82540 हो गयी है

रांची। झारखंड के अलग-अलग जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1123 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 82540 हो गयी है वहीं, 12 अन्य पॉजिटिव की मौत से कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 700 हो गया है।
झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 39124 स्वाब सैंपल की जांच में 1123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 119, चतरा में चार, देवघर में 28, धनबाद में 58, दुमका में 31, पूर्वी सिंहभूम में 209, गढ़वा में 19, गिरिडीह में 18, गोड्डा में आठ, गुमला में सात, हजारीबाग में 50, जामताड़ा में 15, खूंटी में 22, कोडरमा में 30, लातेहार में 36, लोहरदगा में 11, पाकुड़ में शून्य, पलामू में 17, रामगढ़ में 17, रांची में 319, साहेबगंज में चार, सरायकेला में 39, सिमडेगा में आठ और पश्चिम सिंहभूम में 54 संक्रमित मिले हैं।
कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 11942 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 69898 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 700 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 85 प्रतिशत है।


