Top
Begin typing your search above and press return to search.

जल्द खुलेंगे 118 नये कम्युनिटी रेडियो केंद्र : जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कम्युनिटी रेडियो को अंतिम व्यक्ति तक सरकार की पहुंच बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए शुक्रवार को कहा कि देश के हर जिले को यह सुविधा मिलेगी

जल्द खुलेंगे 118 नये कम्युनिटी रेडियो केंद्र : जावड़ेकर
X

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कम्युनिटी रेडियो को अंतिम व्यक्ति तक सरकार की पहुंच बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए शुक्रवार को कहा कि देश के हर जिले को यह सुविधा मिलेगी तथा अगले कुछ माह में 118 नये कम्युनिटी रेडियो स्टेशन आरंभ किए जाएंगे।

श्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया,“कम्युनिटी रेडिया जनता से संवादा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे स्थानीय कलाकारों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। हम देश के कई हिस्सों में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित कर रहे हैं। उम्मीद है ये केंद्र अगले छह माह में कारना शुरू कर देंगे।”

उन्होंने कहा कि जिन आवेदनकर्ताओं को कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित करने की अनुमति दी गयी है उनमें 16 वाम उग्रवाद प्रभावित, छह वाम उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित, 25 तटीय, 17 आकांक्षापूर्ण, पूर्वोत्तर के राज्यों के तीन तथा जम्मू कश्मीर के दो जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयं सेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों- निजी और सार्वजनिक तथा कृषि विज्ञान केंद्रों से प्राप्त आवेदनों को मंजूरी दी गई है।

कम्युनिटी रेडियो, कम शक्ति के एफएम रेडियो स्टेशन हैं, जिनका कवरेज दायरा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार करीब 10-15 किलोमीटर है। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन कृषि संबंधी जानकारी, जन कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं, मौसम की भविष्यवाणी आदि के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये स्टेशन अपने कार्यक्रमों में से कम से कम 50 प्रतिशत कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर बनाते हैं, जहां तक संभव हो यह स्थानीय भाषाओं अथवा बोलियों में होते हैं। देश भर में 260 से अधिक कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थानीय बोलियों सहित विभिन्न भाषाओं में प्रसारण कर रहे हैं, इसने समुदाय के वंचित लोगों को एक मंच प्रदान किया है, जहां लोगों की आवाज सुनी जा सके और उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिले।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it