Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोविड के 117 मामले सामने आए, 118 लोग हुए ठीक

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड से ठीक होने और नए मामले लगभग बराबर रहे

जम्मू-कश्मीर में कोविड के 117 मामले सामने आए, 118 लोग हुए ठीक
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड से ठीक होने और नए मामले लगभग बराबर रहे। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 118 लोग संक्रमण से ठीक हुए और 117 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग से 14 स्वस्थ और 55 मामले और कश्मीर संभाग से 104 स्वस्थ और 62 मामले सामने आए हैं।

जम्मू संभाग के राजौरी जिले में निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 32 छात्र सोमवार को सामने आए नए कोविड मामलों में शामिल हैं।

अभी तक जम्मू-कश्मीर में 329,125 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 323,190 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,422 ने दम तोड़ दिया है। अब तक 46 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।

यहां फिलहाल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,513 है, जिनमें से 281 जम्मू संभाग से और 1,232 कश्मीर संभाग से हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it