Begin typing your search above and press return to search.
चीन में कोरोना के 11 नये मामले
चीन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 11 नये मामले दर्ज किये गये हैं।

बीजिंग। चीन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 11 नये मामले दर्ज किये गये हैं।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि देश में बुधवार को कोविड-19 के 11 मामले दर्ज किये गये और ये सभी मामले बाहर से आये लोगों से संबंधित हैं। इनमें से छह शंघाई में , तीन गुआंगडोंग में और तियांजिंग तथा फुजियान प्रांत में क्रमशः एक-एक मामला शामिल है।
देश में अभी तक इस संक्रमण से ग्रसित 1,736 विदेशी नागरिकों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 61 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। देश में अभी तक इस महामारी से बाहर से आये एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
Next Story


