Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरियाणा में कोरोना के 1053 नये मामले, सात मौतें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज 1053 नये मामले आये जिससे राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 283622 हो गई है जिनमें से 273276 ठीक हो चुके हैं

हरियाणा में कोरोना के 1053 नये मामले, सात मौतें
X

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज 1053 नये मामले आये जिससे राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 283622 हो गई है जिनमें से 273276 ठीक हो चुके हैं। सात कोरोना मरीजों के आज दम तोड़ देने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3117 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत, रिकवरी दर 96.35 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों में कोरोना मामले अब बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना के गुरूग्राम में आज 256, फरीदबाद 89, सोनीपत 29, हिसार 16, अम्बाला 86, करनाल 101, पानीपत एक, रोहतक 23, रेवाड़ी चार, पंचकूला 116, कुरूक्षेत्र 89, यमुनानगर 99, सिरसा 20, झज्जर सात, फतेहाबाद 39, कैथल 33 और जींद में 42 और चरखी दादरी में तीन मामले आये। महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल और नूंह जिलों में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया।

राज्य में कोरोना से अब तक 3117 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2102 पुरूष, 1014 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। राज्य के करनाल में दो, फरीदाबाद, हिसार, पानीपत और फतेहाबाद में एक-एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it