Begin typing your search above and press return to search.
छपरा में घर से 10 लाख की चोरी
बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ले में चोरों ने एक घर से कल देर रात 10 लाख रुपये की चोरी

छपरा। बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ले में चोरों ने एक घर से कल देर रात 10 लाख रुपये की चोरी कर ली ।
पुलिस ने आज यहां बताया कि नबीगंज मोहल्ला निवासी मेडिकल प्रतिनिधि मुकेश के घर में कुछ चोर छत के रास्ते घर में आ गये।
इसके बाद चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी तथा सात लाख के जेवरात ,नगद रुपये और कीमती सामान के साथ लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति की चुरा ली।
सूत्रों ने बताया कि चोरों ने चोरी के बाद घर को भी बाहर से बंद कर दिया था। इस सिलसिले में मुकेश के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story


