Begin typing your search above and press return to search.
अफगानी सेेना की कार्रवाई में 10 आईएस आतंकवादी ढेर
अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में सेना की कार्रवाई में कुख्यात आतंकवादी संगठन(आईएस) से जुड़े 10 आतंकवादी मारेे गए हैं

जलालाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में सेना की कार्रवाई में कुख्यात आतंकवादी संगठन(आईएस) से जुड़े 10 आतंकवादी मारेे गए हैं।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह खेगयानी ने बताया कि सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा शुक्रवार को हसका जिले केे कई इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों को लक्ष्य कर हमला किया गया। सेना की इस कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गये तथा कई अन्य घायल हुए हैं। मृत आतंकवादियों में दो समूह कमांडर जाहिद और खालिद भी शामिल है।
फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
Next Story


