Begin typing your search above and press return to search.
बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पवई थाना क्षेत्र के ग्राम महोड़ के किन्ना हार में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल गए हैं
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पवई थाना क्षेत्र के ग्राम महोड़ के किन्ना हार में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम हुई इस घटना में जयपाल सिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि जगन्नाथ राजपूत, कोमल राजपूत, शिवप्रसाद राजपूत निवासी महोड़ तथा मुन्नी लाल ढीमर निवासी कुम्हारी घायल हो गयीं। घायलों को इलाज के लिये पवई स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Next Story


