Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,330 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,330 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,330 नए मामले
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,330 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जबकि इस दौरान कोरोनावायरस से 15 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 966 हो गई है।

सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नए मामलों में 672 मामले जम्मू संभाग से और 658 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 61,041 हो गई है, जिसमें कोरोनावायरस से 39,305 मरीज उबर चुके हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 20,770,है, जिनमें से 11,823 मामले जम्मू संभाग से और 8,947 कश्मीर संभाग से हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it