Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली एमसीडी चुनावों में योगी की जनसभाएं होने की संभावना

निगमाें के लिये 23 अप्रैल को मतदान होना है और ऐसी संभावना व्यक्त कि जा रही है कि प्रचार के अंतिम दौर में योगी की जनसभाएं अायोजित हो

दिल्ली एमसीडी चुनावों में योगी की जनसभाएं होने की संभावना
X

नयी दिल्ली। हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव विशेष कर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली प्रचंड बहुमत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के तीनों निगमों पर फिर से काबिज होने के लिये कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की कार्यशैली और उनकी लोकप्रियता का लाभ निगम चुनावों में उठाने के लिये उनकी कई जनसभायें करा सकती है।

निगमाें के लिये 23 अप्रैल को मतदान होना है और ऐसी संभावना व्यक्त कि जा रही है कि प्रचार के अंतिम दौर में योगी की जनसभाएं अायोजित हो। हालांकि भाजपा दिल्ली के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने योगी की जनसभाओं के बारे में पूछे जाने पर इससे इंकार तो नहीं किया लेकिन कहा कि अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

भाजपा को उम्मीद है कि योगी ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद जनहित में जिस तरह ताबडतोड़ फैसले लिये हैं उसका लाभ निगम चुनावों में उसे मिल सकता है। निगम उम्मीदवारों में योगी की अपनी-अपनी क्षेत्रों में जनसभाएं कराने के लिये बहुत मांग है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि कल राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आना है और पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा विजय होंगे। सूत्रों का कहाना है कि उपचुनाव का नतीजा आने के बाद योगी की जनसभाओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it