Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में आज राजमार्ग पर माल वाहक वैन व एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत
X

बेंगलुरु। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में आज राजमार्ग पर माल वाहक वैन व एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने चिंतामणि से फोन पर कहा, "यह दुर्घटना चिंतामणि शहर के पास मुरुगामल्ला गांव के निकट दोपहर 12.30 बजे हुई। तेज रफ्तार बस की वैन से आमने-सामने की टक्कर हो गई।"

चिंतामणि बेंगलुरू से 80 किमी उत्तरपूर्व में है।

बस के घायल 10 यात्रियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it