जिला स्तरीय विज्ञान मेले में पिथौरा ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा
47 जवाहरलाल नेहरू जिला स्तरीय विज्ञान, गणित ,पर्यावरण मेला का आयोजन 20 अगस्त शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया

पिथौरा। 47 जवाहरलाल नेहरू जिला स्तरीय विज्ञान, गणित ,पर्यावरण मेला का आयोजन 20 अगस्त शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया था जिसमें युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में पिथौरा ब्लाक के 10 मॉडल प्रोजेक्ट का चयन संभाग स्तर पर होने वाले विज्ञान में मेले के लिए किया गया ।
जिसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रखा गया था जिसके अंतर्गत 6 विषय पर जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जिसमें चयनित मॉडल सतत कृषि पद्धति में मॉडल एग्रीकल्चर सेफ्टी डिवाइस घनश्याम ओगरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर ,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में मॉडल हाईटेक डस्टबिन हासिनी पटेल सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा ,मॉडल हाई टेक गैस सेंसर पूजा सेठ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा, औद्योगिक विकास मॉडल अत्याधुनिक अग्नि सूचक यंत्र वेद प्रकाश ओगरे , मॉडल स्वचालित स्ट्रीट लाइट मीना प्रजापति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा ,भावी परिवहन और संचार में मॉडल हाईटेक हेलमेट सिस्टम कामिनी भोई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा , शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण मॉडल मैचिंग सिस्टम प्राची पटनायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा इनके अलावा निशक्त बच्चों के लिए आयोजित विज्ञान मेले में पिथौरा ब्लाक के 2 मॉडल जिले में प्रथम रहा।
जिसमें पुष्पराज बरिहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशनपुर, यामिनी यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा इनके अलावा अनुसंधान केंद्र में कार्यरत बाल वैज्ञानिक तुषा पटेल , खूबचंद रात्रे का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा उपरोक्त सभी मॉडल बाल वैज्ञानिकों का चयन 27 अगस्त को होने वाले संभाग स्तरीय विज्ञान मेला शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के लिए किया गया है चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीएल कुर्रे द्वारा सम्मानित किया गया चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों को केके ठाकुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा , श्री हेमेंद्र आचार्य व्याख्याता शिक्षक शासकीय आदर्श विद्यालय महासमुंद ,खगेश्वर डडसेना संकुल प्रभारी पिथौरा, आसाराम बरिहा प्राचार्य कन्या शाला पिथौरा, अमृतलाल पटेल व्याख्याता शिक्षक कन्या शाला पिथौरा ,नंद कुमार निर्मलकर प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा ,प्रसाद सिद्धार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर , हेमंत खुटे सचिव विज्ञान सभा पिथौरा ,रमेश प्रजापति व्याख्याता शिक्षक गड़बेड़ा विद्यालय बधाई प्रेषित की है।


