Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए पासवान
उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस कमेटी मध्य जोन के महासचिव किशोरी लाल पासवान ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस कमेटी मध्य जोन के महासचिव किशोरी लाल पासवान ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की।
बहराइच जिले में बलहा (सु) निवासी पासवान को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एम.एल.सी. अरविन्द कुमार सिंह तथा सपा नेता जुग्गीलाल यादव मौजूद थे।
यादव ने उम्मीद जाहिर की कि पासवान के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Next Story


