Top
Begin typing your search above and press return to search.

दहेज के दानवों ने बहू को जलाया

गाजियाबाद ! साहिबाबाद स्वरूप पार्क, साहिबाबाद में रहने वाली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को दोपहर ससुराल वालों ने डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया।

दहेज के दानवों ने बहू को जलाया
X

गाजियाबाद ! साहिबाबाद स्वरूप पार्क, साहिबाबाद में रहने वाली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को दोपहर ससुराल वालों ने डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे कपड़े से ढक कर आग बुझाई। पड़ोसियों के एकत्र होने पर ससुराल वालों ने उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। डाक्टरों ने संगीता को 80 से 90 फीसद जल जाने की बात की है। उसका आइसीयू में उपचार चल रहा है। मायके वालों की शिकायत पर साहिबाबाद थाना में पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर खेत के बदले मिले मुआवजा में से 25 लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।

15 साल पहले हुई थी शादी
वसुंधरा सेक्टर -नौ में प्रदीप कुमार वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2002 में बहन संगीता की शादी संजीव नागर निवासी स्वरूप पार्क, साहिबाबाद के साथ हुई थी। संगीता वर्मा प्राथमिक विद्यालय जौखाबाद जिला बुलंदशहर में शिक्षिका हैं। संगीता की 14 साल की बेटी अवनी और 12 साल का बेटा अक्ष है। प्रदीप का आरोप है कि संजीव नागर, सास रामभूली व ससुर रिछपाल शादी के बाद से ही संगीता के साथ मारपीट करते थे। उसका वेतन भी तीनों ले लेते थे।
25 लाख के लिए जिंदा जलाया
प्रदीप ने बताया कि जून-2016 में उन्हें खेत का मुआवजा मिला था। तब से संगीता के ससुराल वाले उसमें से दहेज के रूप में 25 लाख रुपये मांग रहे थे। उनका आरोप है कि इसके लिए संगीता के साथ मारपीट करते थे। इस पर उन्होंने दिसंबर 2016 को संगीता के पति को एक लाख रुपये दिए और मारपीट न करने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माने। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे ससुराल वालों ने डीजल डालकर संगीता को आग लगा दी। चीख - पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। प्रदीप ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे, तब संगीता ने उन्हें आपबीती बताई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it