Top
Begin typing your search above and press return to search.

‘अब होगा न्याय’, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिया नारा

कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी अभियान का नया नारा लॉन्च किया

‘अब होगा न्याय’, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिया नारा
X

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान शुरु होने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। राजनीतिक पार्टियां नए-नए चुनावी नारे भी गढ़ रही हैं । सत्ता पर वापसी की राह देख रही कांग्रेस भी किसी से इसमें पीछे नहीं है । कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा तय कर लिया है । पार्टी 'अब होगा न्याय' के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी।



कांग्रेस के इस 'न्याय' में न्याय का मतलब न्यूनतम आय योजाना है । दरअसल इस 'न्याय' के सहारे ही कांग्रेस गरीबों को साध रही है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि वह देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये सालाना राशि उपलब्ध कराएगी।





कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि हमारा अभियान न्याय पर है । देश न्याय मांग रहा है । नौजवान नौकरी के लिए, किसान सही दाम के लिए, महिलाएं सुरक्षा के लिए न्याय मांग रहे हैं। काम, दाम और सम्मान के लिए न्याय।





कांग्रेस की सरकार आने पर सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार के साथ मुफ़्त जाँच एवं इलाज का प्रावधान किया जाएगा। क्योंकि अब न्याय होगा ।






Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it