चण्डीगढ़ चीता बना एनआईसीएल का चैम्पियन
शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में चल रहे नार्थ इंडिया चैम्पियनशिप लीग (एनआईसीएल) टी-20 में शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली किंग्स और चण्डीगढ़ चीता के बीच मुकाबला हुआ
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में चल रहे नार्थ इंडिया चैम्पियनशिप लीग (एनआईसीएल) टी-20 में शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली किंग्स और चण्डीगढ़ चीता के बीच मुकाबला हुआ।
चण्डीगढ़ चीता ने दिल्ली किग्स को 6 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। दिल्ली किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कपिल तोमर ने 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 33 गेंद में 45 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए।
सौरभ शर्मा ने 22 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाया। सागर शेहरावत ने 21 गेंद में 3 चौके व 2 छक्के की मदद से 35 रन, लोकेन्द्र कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाया।
चण्डीगढ़ चीता की टीम के गेंदबाज कपिल भाटी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए, विनय रोहिल्ला ने 27 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं राजेन्द्र बिष्ट, सुनील डागर और राहुल जाधव ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चण्डीगढ़ चीता की तरफ से सुमित राना ने 33 गेंद में 8 चौके की मदद से 49 रन बनाकर लोकेन्द्र कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।
राजेन्द्र बिष्ट ने 23 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन का नाबाद पारी खेली, वहीं सुनील डागर ने तूफानी पारी खेलते हुए 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 11 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेली।
चण्डीगढ़ की टीम ने 13.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। दिल्ली किंग्स के गेंदबाज फाइन मैच में कुछ करामात नहीं कर सके, प्रदीप परासर ने 2.4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि इशान कुमार और लोकेन्द्र कुमार ने 1-1 विकेट लिए। सबसे मंहगा ओवर सोनू राठी का गया, उन्होंने तीन ओवर में 58 रन दिए, फिर भी उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।


