फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि सही पोषण लेना जरूरी है। फाइबर से भरपूर आहार पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 25 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है।
फाइबर के प्रमुख स्रोत : फल, सब्जियां, दालें और फलियां, साबुत अनाज
फलों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। ये कब्ज से बचाते हैं, पाचन बेहतर बनाते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।
फायदे : कब्ज से राहत, बार-बार भूख कम लगना, वजन नियंत्रण में मदद
सब्जियां पाचन क्रिया सुधारती हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं। इनमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
खास लाभ : बेहतर पाचन, डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद, लंबे समय तक पेट भरा महसूस होना
दालें फाइबर के साथ प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत हैं। वहीं साबुत अनाज शरीर को ऊर्जा देने के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स उपलब्ध कराते हैं।
दालों के फायदे : कब्ज से बचाव, शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम का स्रोत साबुत अनाज के फायदे : अधिक फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट्स
सलाद में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। हेल्दी थाली में रोजाना सलाद शामिल करना एक आसान और असरदार आदत है।
याद रखें : रोज 25-35 ग्राम फाइबर लें, हर भोजन में फल और सब्जियां जोड़ें, दाल और साबुत अनाज को प्राथमिकता दें, सलाद को थाली का हिस्सा बनाएं