Last Updated: 07:33:15 AM 17, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Free Hindi Movies
खबरे लगातार 07:33:29 AM 17, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    गांगुली से सुपर साबित हुए धोनी,नाइट राइडर्स का विजय रथ थमा    दो हजार की आबादी पर खुलेगा नया बैंक    इसरो में गोलीबारी के बाद 2 व्यक्तियों की तलाश     जयललिता के खिलाफ सुनवाई रुकी   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
मनोरंजन     फिल्म
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
'रण' से प्रेरणा ले रहे हैं नेपाल के माओवादी
(03:41:40 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
सिप्पी व अभिषेक की फिल्म का सह-निर्माण करेगा फॉक्स स्टार
'वेल डन अब्बा' से सीखने को मिला : मिनिशा लांबा
विंसलेट और सैम अलग हुए
2012 में प्रदर्शित होगा 'टाइटैनिक' का 3डी संस्करण
समाज की सच्चाई है 'लव सेक्स और धोखा': दिबाकर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'एलिस इन वंडरलैंड'
मैं फिलहाल अकेला हूं: विक्रम भट्ट
अवकाश ग्रहण नहीं करेंगे विलिस
कैंसर ने छीना मेरा पहला प्यार : विवेक ओबराय

काठमांडू, 9 फरवरी । बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'शोले' पर बनी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की रीमेक फिल्म पर दो साल पहले नेपाल में सेंसर की कैंची चली थी लेकिन वर्मा की नई फिल्म 'रण' को यहां अलग तरह की लोकप्रियता मिल रही है। माओवादी नेता इस फिल्म को प्रेरणादायक मान रहे हैं।

 

 

नेपाल के पूर्व माओवादी छापमारों ने अपने 10 साल के 'पीपुल्स वार' के दौरान हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब यही छापामार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'रण' देख रहे हैं। बच्चन ने फिल्म में मीडिया के एक ऐसे किरदार की भूमिका की है जो चतुर राजनेताओं से जूझता है।

दैनिक समाचार पत्र कांतिपुर के मुताबिक पूर्व माओवादी वित्त मंत्री बाबूराम भट्टाराय और उनकी पत्नी व पूर्व पर्यटन मंत्री हिसिला यामी ने काठमांडू के गोपी कृष्ण मल्टीप्लेक्स में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान यह फिल्म देखी।

ऐसे समय में जब नेपाल के राजनेता एक नया संविधान बनाने में व्यस्त हैं तब माओवादी नेताओं ने खबरों और राजनीति के ताने-बाने में बुनी इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा व्यक्त की। खबरें और राजनीति माओवादी आंदोलन के दो प्रमुख तत्व हैं।

फिल्म शुरू होने के साथ कई माओवादी नेताओं ने मल्टीप्लेक्स में प्रवेश शुरू किया। इनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर नंदकिशोर पुन पसांग और चंद्रप्रकाश खनाल बलदेव व माओवादी सांसद तोप बहादुर रायामाझी और नेत्र बिक्रम चंद शामिल थे।

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले भट्टाराय ने कहा, "इस तरह की फिल्में हम राजनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं।" उन्होंने कहा कि यह फिल्म संदेश देती है कि राजनेताओं के ऊंचे पदों पर पहुंचने के लिए उनमें योग्यता होना जरूरी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P