Last Updated: 07:29:31 PM 12, Mar, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें
Free Hindi Movies
खबरे लगातार 07:29:34 PM 12, Mar, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    प्रधानमंत्री तमिलनाडु विस के नए भवन का उद्घाटन करेंगे    सचिन और वार्न पर होंगी सबकी निगाहें    महंगाई के खिलाफ वाम मोर्चा का प्रदर्शनः अविश्वास प्रस्ताव की घुडकी    पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं घटेंगीः प्रणव    जरदारी प्रकरण में देरी से सर्वोच्च न्यायालय नाखुश    कजाकस्तान में बाढ़ व दुर्घटना से 28 की मौत    पूर्णिया में दो बेटियों सहित महिला ने की आत्महत्या     लाहौर में दोहरे आत्मघाती हमले में 48 की मौत    चुंगदा और गगनदीप ने जीते रजत, श्रीधर को कांस्य    दूसरे साही स्नान के लिए साधुसंतों का आगमन शुरू    कट्टर माओवादी सखामुरी अप्पा राव मारे गए     बरेली हिंसा में एसपी सिटी घायलः 5 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू    छत्तीसगढ़ में विपक्ष के 29 विधायक विधानसभा से निलंबित    मध्यप्रदेशः 113 नकलची पकडे, चार फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार    आईआईएम लखनऊ में नौकरियों की बाढ़     महाराष्ट्र मे सालभर मे 463 किसानों ने आत्महत्या की    समाचार चैनलों ने आईपीएल का बहिष्कार खत्म किया    भारत, कनाडा के जून में परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद     पंजाब में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़     करंट लगने से बिहार में 24 घंटों के दौरान 8 मरे    संजय दत्त को राहत: सीबीआई नहीं जाएगी सुप्रीम कोर्ट     आईपीएल-3 : डेक्कन चार्जर्स और नाइट राइर्ड्स में होगी पहली भिड़ंत  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
मनोरंजन     फिल्म
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
'3 इडियट्स' पर नहीं हुआ मंदी का असर
(12:32:35 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
डेंजेल ने ब्रूस ली के शिष्य से लिया प्रशिक्षण
बेहतर इंसान बनाने वाली फिल्में करेंगे पेटिनसन
टेलीविजन फिल्म में वेश्या का किरदार करेंगी जेनिफर
केरल पर्यटन के ब्रांड एम्बेस्डर बनेंगे बिग बी!
'लव, सेक्स और धोखा' में होगी वास्तविकता : निर्देशक
किंग आर्थर पर फिल्म बनाएंगे गाय रिची
इमैनुअल अंगैरो के साथ काम नहीं करेंगी लोहान
मृत मिले 'द लॉस्ट बॉयज' के अभिनेता हेम
फुटबाल खिलाड़ी विंस लोंबार्डी की भूमिका निभाएंगे डी' नेरो

नई दिल्ली, 9 फरवरी । बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म '3 इडियट्स' हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म की सफलता ने पिछले वर्ष दो माह के दौरान मंदी और हड़ताल के चलते हुए नुकसान की भरपाई कर दी है।

 

देश के शिक्षा तंत्र पर कटाक्ष करने वाली फिल्म '3 इडियट्स' पिछले साल 25 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई थी और अब तक यह फिल्म दुनियाभर से 382 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है।

नोएडा में स्पाइस सिनेमा के मैनेजर अमित अवस्थी ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म '3 इडियट्स' से पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। अब तक इस फिल्म से 1.6 करोड़ रुपये का सकल राजस्व प्राप्त हो चुका है। इस फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें थीं और ये सभी उम्मीदें पूरी हुई हैं।"

अवस्थी ने कहा, "इस फिल्म ने आमिर खान को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उनकी हर साल एक ही फिल्म आती है और वह बेहद सफल रहती है। दर्शक उनकी फिल्म का टिकट लेने को कितना भी पैसा चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।"

पिछले साल राजस्व की साझेदारी को लेकर निर्माताओें, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच दो महीने तक गतिरोध रहा था। इस गतिरोध के चलते हिंदी फिल्म उद्योग को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

निर्माताओं, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच यह गतिरोध पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ था। निर्माता सभी फिल्मों के राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा सीधे तौर पर लेना चाहते थे जबकि वितरक और मल्टीप्लेक्स मालिक प्रत्येक फिल्म की आय के आधार पर साझेदारी चाहते थे।

परिणामस्वरूप निर्माताओं ने चार अप्रैल से एक हड़ताल की घोषणा कर दी थी और इस दौरान एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। दोनों पक्षों के बीच नई राजस्व साझेदारी पर सहमति बन जाने के बाद ही यह हड़ताल समाप्त हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P