Last Updated: 03:07:57 AM 15, Mar, 2010, Monday
साइन इन   संपर्क करें
Free Hindi Movies
खबरे लगातार 03:08:01 AM 15, Mar, 2010, Monday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    वास और साइमंडस ने दिलाई चार्जर्स को जीत  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
मनोरंजन     फिल्म
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
'मौसम' में शाहिद के अभिनय से सभी होंगे आश्चर्यचकित: पंकज कपूर
(12:30:32 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
अवकाश ग्रहण नहीं करेंगे विलिस
कैंसर ने छीना मेरा पहला प्यार : विवेक ओबराय
अलग हुए जेनिफर और जैमी
'पाठशाला' में नजर आएंगे शाहिद
सोनम के दिल में पक्षियों के लिए प्यार उमड़ा
2 अप्रैल को प्रदर्शित होगी 'पंख'
डेंजेल ने ब्रूस ली के शिष्य से लिया प्रशिक्षण
बेहतर इंसान बनाने वाली फिल्में करेंगे पेटिनसन
टेलीविजन फिल्म में वेश्या का किरदार करेंगी जेनिफर

मुंबई, 9 फरवरी । बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर अपने बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम' बना रहे हैं। 'मौसम' पंकज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। निर्देशक को विश्वास है कि इस फिल्म में शाहिद का अभिनय सभी को आश्चर्यचकित कर देगा।

 

 

पंकज ने आईएएनएस से कहा, "मैं जानता हूं कि लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हम दोनों साथ में क्या बनाने जा रहे हैं। यह मेरे लिए एक बड़ी खासियत है। शाहिद में अच्छी संभावनाएं हैं। लोगों ने हमेशा उन्हें एक चॉकलेटी हीरो के रूप में देखा है लेकिन फिल्म 'कमीने' में हमें उनके अभिनय का दूसरा पहलू देखने को मिलता है।"

उन्होंने कहा, "शाहिद की खासियत उनकी नृत्य करने और धाराप्रवाह बोलने की योग्यता है। 'मौसम' के लिए मुझे ऐसे ही अभिनेता की आवश्यकता थी। मुझे लगता है कि मेरा बेटा न केवल दर्शकों को बल्कि मुझे भी आश्चर्यचकित कर देगा।"

पंकज ने कहा कि उन्होंने अब तक कई पटकथाएं लिखी हैं। उन्होंने कहा, "जब शाहिद एक अभिनेता बन गए तो उन्होंने मेरे निर्देशन में काम करने की इच्छा जताई। मुझे लगता है कि अपने बेटे के साथ काम करना बहुत आश्चर्यजनक होगा।"

उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन सालों से 'मौसम' की पटकथा पर काम कर रहे थे। इस बीच शाहिद बहुत बड़े कलाकार बन गए हैं और उनकी इस ख्याति का फायद 'मौसम' को भी मिलेगा।

हाल ही में 'मकबूल', 'धर्म' और 'द ब्लू अम्ब्रेला' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर चुके पंकज ने बताया कि मौसम एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P