मुंबई ! शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'माई नेम इज खान' इस वक्त कठिनाइयों का सामना कर रही है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर का कहना है कि वह शाहरुख के साथ व्यापारिक साझीदार से कहीं ज्यादा एक भाई के रूप में जुड़े हैं।
करण जौहर ने कहा कि 'माई नेम इज खान' वह फिल्म है जिससे उनका और शाहरुख का भावनात्मक लगाव है। उनलोगों ने यह फिल्म पैसा कमाने के लिए नहीं बनाई है।
करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन्स' और शाहरुख खान की 'रेड चिली एंटरटेनमेंट' ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
करण जौहर ने कहा कि वे एक दूसरे के साथ पारिवारिक रूप से जुड़े हैं। शाहरुख और उनका उपनाम अलग हो सकता है, लेकिन यह भाइचारे की भावना को दूर नहीं ले जा सकता जिसको वे दोनों साथ लेकर चल रहे हैं।
|