मुंबई ! निर्देशक विपुल शाह की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' की मुंबई में चल रही शूटिंग के दौरान ऐश्वर्य राय ने अपने सैकड़ों प्रशंसकों को न सिर्फ अनदेखा किया, बल्कि फिल्म यूनिट के लोगों के सामने अपनी नाखुशी भी जाहिर की।
ऐश के प्रशंसकों को जब खबर मिली कि वे वहां आनेवाली हैं, तो भीड़ जमा हो गई। हर कोई ऐश की एक झलक पाने को बेताब हो गया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद ऐश्वर्य वहां पहुंचीं। वे कार से उतरीं और वहां जमा अपने इन प्रशंसकों की तरफ देखा भी नहीं। हाथ भी नहीं हिलाया और बड़े गुस्से से स्टूडियो के अंदर दाखिल हो गईं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्य राय इतने गुस्से में थीं कि 'एक्शन रिप्ले' के निर्माता विपुल शाह के सामने अपनी नाखुशी भी जाहिर की। उनके इस रवैये से वहां मौजूद उनके प्रशंसकों को बड़ी निराशा हुई। फिल्म यूनिट के लोग भी ऐश के इस बरताव से हैरान रह गए।
|