श्रीनगर ! जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और पांच घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ''जैना कदाल इलाके में स्थित स्थानीय पुलिस थाने के बाहर खड़े सीआरपीएफ के एक वाहन पर आतंकवादियों ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका जो वाहन के अंदर फटा जिससे छह जवान घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की मौत हो गई।''
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया।
'कश्मीर बचाओ आंदोलन' नामक आतंकवादी संगठन के एक प्रवक्ता ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी को फोन करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
|