नई दिल्ली ! राज्यसभा में मंगलवार को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मेज पर लगी वोट डालने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन ने मतदान के दौरान काम करना बंद कर दिया। इसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री को बगैर मशीन के ही कागज के पुरजे के जरिए अपना वोट डालना पड़ा।
डाले गए वोट सभापति के आसन के दोनों तरफ लगे दो पैनल में दिखाई देते हैं और इसमें लगी हरे और लाल रंग की बत्तियां इस बात का संकेत करती हैं कि सदस्य ने ठीक से वोट डाला या नहीं।
जब मनमोहन सिंह के वोट डालने के बाद लाईटें बंद पड़ी रहीं तो संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल कागज का एक टुकड़ा लेकर प्रधानमंत्री का वोट हाथ से डलवाने के लिए पहुंच गए।
|