चंडीगढ़। बहुचर्चित रूचिका गिरहोत्रा मामले के दोषी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. पी. एस. राठौड़ पर हमला करने वाले उत्सव शर्मा को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सिविल जज परमजीत कौर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनाए जाने के वक्त उत्सव के परिजन भी वहां उपस्थित थे। दोनों ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि उत्सव ने सोमवार को चाकू से राठौड़ पर हमला कर दिया था। इस हमले में राठौड़ बुरी तरह घायल हो गया था। उत्सव वाराणसी का रहने वाला है। वह अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से फिल्म प्रोडक्शन का कोर्स कर रहा है। पुलिस के मुताबिक उत्सव की हालत दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "उत्सव को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।"
Posted by:
jyoti thakur
On:
February 09, 2010
I don,t think that this kind of attack is in favour of the law and the common man.But the law and order should also give the redribboned culprit the punishment he deserves without any delay.Othervise people,s anger will cross its border and this kind of incidents will take place again and again.