नयी दिल्ली ! विश्व कप के लिए भारतीय हाकी टीम के कप्तान को लेकर कोच जोसे ब्रासा . खिलाडियों और चयन समिति में चल रही आपसी उठा पठक के बीच हाकी इंडिया ने आज स्पष्ट किया कि राजपाल सिंह ही टीम के कप्तान रहेंगें ! हाकी इंडिया ने इसके साथ ही कोच ब्रासा और खिलाडियों को सलाह दी कि वे अपना ध्यान अन्य बातों से ज्यादा विश्व कप पर लगाएं ! विश्व कप 28 फरवरी से शुर होना है ! इस बात की अटकलबाजियां लग रही थीं कि राजपाल को हराकर प्रभजोत सिंह को कप्तान बनाया जा सकता है 1 दरअसल कोच ब्रासा और टीम के कई खिलाडी चाह रहे थे कि विश्व कप में प्रभजोत टीम का नेतृत्व करें ! लेकिन हाकी इंडिया के महासचिव नरेन्द्र बत्रा ने इन सभी अटकलबाजियों को खारिज करते हुए कहा है कि राजपाल ही कप्तान रहेंगें 1 उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि उन्हें टीम प्रबंधन से प्रभजोत के समर्थन में कोई पत्र मिला है ! बत्रा ने कहा. .. हमें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है और मैं हाकी इंडिया की ओर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि चयन समिति ने जो फैसला लिया है वह अंतिम है !
बत्रा ने कहा कि सभी चयनकर्ता पूर्व खिलाडी है और इस खेल का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं ! उन्होंने राजपाल को विश्व कप के लिए कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है 1 उन्होंने कहा कि खिलाडियों और कोचों को कप्तानी के मुद्दे पर इतनी दिलचस्पी नहीं दिखानी चाहिए ! यह खिलाडियों का मामला नहीं है ! खिलाडियों का काम खेलना है और यह सुनिश्चित करना है कि भारत विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर विजय मंच पर पहुंचे जबकि कोच को इस लक्ष्य के लिए खिलाडियों का मार्गदर्शन करना है ! हाकी इंडिया ने तीन दिन पहले राजपाल को कप्तान पद पर बरकरार रखा था ! हालांकि ब्रासा की पसंद प्रभजोत बताऐ जा रहे हैं !