Last Updated: 01:35:38 AM 16, Mar, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 01:36:05 AM 16, Mar, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
 
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     प्रमुख समाचार
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
नागपुर टेस्ट: श्रेष्ठता की लड़ाई में दक्षिण अफ्रीका की जीत
(07:50:17 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
वीरू के विस्फोट से दिल्ली की दूसरी जीत
आडवाणी ने जीता सिक्स रेड स्नूकर का खिताब
मुशर्रफ ने शांति का पाठ पढाया, भारत के साथ संघर्ष समाप्त हो
मैं मौत से नहीं डरता : जरदारी
नोटों की माला पहनकर विवाद में फंसी मायावती
परमाणु विधेयक पर भाजपा ने ठुकराया प्रधानमंत्री का आग्रह
दिल्ली डेयरडेविल्स ने क्षेत्ररक्षण का किया फैसला
विजेन्द्र और सुरंजय फाइनल में
गोगोई का अब तक का लोकलुभावन बजट पेश

नागपुर। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीडीए) मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को एक पारी और छह रनों से पराजित कर दिया। भारतीय टीम सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम है और वह टेस्ट चैम्पिनशिप खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन मेहमान खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से उसकी खुमार चार दिन में ही उतार दी।
अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) और जैक्स कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी। भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक और एस. बद्रीनाथ (56) के करियर के पहले अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर सात बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी।
दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए।
स्टेन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए जबकि स्पिनर पॉल हैरिस को भी तीन सफलता मिली। वायने पार्नेल दो विकेट लेने में सफल रहे। दूसरी पारी में भारत के लिए तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह (39), वृद्धिमान साहा (36) और जहीर खान (33) ने अंतिम वक्त में जोरदार संघर्ष किया लेकिन अपनी टीम की पारी की हार को टाल नहीं सके।
कप्तान धौनी ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने उनकी टीम को खेल के हर विभाग में फिसड्डी साबित किया। धौनी ने मैच के बाद कहा, "हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और स्डेल टेन ने हमें खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया। स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पारंपरिक गेंदबाजी का उत्कृष्ठ नमूना पेश किया। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमारे बाकी के बल्लेबाजों के लिए दो दिनों तक विकेट पर टिके रहना मुश्किल था। दक्षिण अफ्रीका अब श्रृंखला गंवा नहीं सकता लिहाजा हम दबाव में हैं। पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब वे बिल्कुल हमारी स्थिति में थे।"
मेहमान कप्तन ग्रीम स्मिथ ने अपने साथियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "साथियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत में जीत हासिल करने के लिए जबरदस्त अनुशासन की जरूरत होती है और मेरे साथियों ने ऐसा कर दिखाया। कुल मिलाकर यह सम्मिलित प्रयास का नतीजा है लेकिन मैं अमला और स्टेन की विशेष तौर पर तारीफ करना चाहूंगा।"
अमला ने अपनी 253 रनों की नाबाद पारी को यागदार करार दिया। अमला ने कहा, "यह मेरी सबसे अच्छी पारियों में से एक है। मैं जिस समय विकेट पर आया था, उस समय मेरी टीम ने सस्ते में दो विकेट गंवा दिए थे। मेरे पास एक अच्छी पारी खेलने और टीम को मुश्किल हालात से निकालने का मौका था। मैं खुश हूं कि कैलिस की मदद से मैं ऐसा करने में सफल रहा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P