Last Updated: 01:17:13 AM 17, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 01:17:15 AM 17, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    गांगुली से सुपर साबित हुए धोनी  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     देश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं : चिदंबरम
(06:14:35 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
ब्लू लाइन ने दो बच्चों को कुचला,एक की मौत,दूसरा गंभीर
कश्मीर में दो जवान, तीन नागरिक घायल
गडकरी की टीम में राजस्थान को खूब मिली तरजीह
फर्नाडीस को अमेरिका ले जाने की इजाजत नहीं
मेघालय के विद्रोही संगठन के साथ केंद्र की वार्ता शुरू
बॉलीवुड में एक ही सेंसर होगाः चव्हाण
पुणे विस्फोट दामन पर एक दाग: चिदंबरम
बरेली दंगाः विपक्ष ने की माया सरकार की घेराबंदी
543 सीटों पर चुनाव लडेगी रामदेव की पार्टी

कोलकाता। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की साझीदार तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को बनर्जी के नक्सलियों से जुड़े होने के आरोपों को खारिज कर दिया।
चिदंबरम ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विश्वास करने वाली किसी भी पार्टी का वाम अतिवादियों से कोई संबंध नहीं हो सकता।
चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों से कोई सांठ-गांठ नहीं कर रहा है और कोई उनसे सांठ-गांठ कर भी नहीं सकता। नक्सली राज्य से लड़ रहे हैं। वे केंद्र और राज्य सरकारों से लड़ते हैं। वे सशस्त्र मुक्ति संग्राम में विश्वास करते हैं। वे संसद को बेहद गंदी जगह कहते हैं।"
चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा, "इस प्रकार, भारत का ऐसा कोई भी राजनीतिक दल जिसका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास हो वह नक्सलियों से संबंध नहीं रख सकता।" गृह मंत्री ने यह बात उस वक्त कही जब पत्रकारों ने उनसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बनर्जी पर नक्सलियों से संबंधित होने के लगाए गए आरोप के विषय में पूछा।
यद्यपि चिदंबरम ने कहा कि बनर्जी ने उनसे कहा है कि राज्य के पश्चिम मिदनापुर जिले में संयुक्त कार्यबल की कार्रवाई के इच्छित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बनर्जी इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित होने वाले निर्दोष नागरिकों के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में हम सभी इससे सहमत हैं। हम बहुत संयम से काम कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P