Last Updated: 09:11:38 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 06:41:42 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     प्रमुख समाचार
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
राष्ट्रमंडल खेल: बुधवार से शुरू होगा सुरक्षा अभ्यास
(06:01:45 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन
केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू
बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील
मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'
झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक
'सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं नक्सली'
राहुल ने सुनी लोगों की समस्याएं
खाद्य महंगाई की दर बढ़कर 10.86 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल संबंधी तैयारियों का जायजा लेने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा।
राजधानी से लगे हरियाणा के शहर फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच व्यवहार और समन्वय की जांच के साथ-साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा के निर्धारित मानकों और स्तरों पर काम करने की कार्यकुशलता की जांच की जाएगी।
सुरक्षा कार्य में गृह मंत्रालय के अलावा दिल्ली हवाई अड्डा, जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सुरक्षा शाखा, विशेष शाखा, केंद्रीय सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स, गुप्तचर एजेंसियां, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली फायर सर्विस जैसे कई तरह के विभागों को शामिल किया जाएगा।
इसके लिए कर्णी सिंह रेंज में एक अस्थाई सुरक्षा कमांड स्थल बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस, आयोजन समिति और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया गया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रत्येक घटना पर विशेष निगाह रखी जाएगी। इसके लिए अभ्यास अभी से शुरू किया जा रहा है और इसमें सभी तरह के विभाग मिलकर काम करेंगे।"
बुधवार को कर्णी सिंह रेंज में एक निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिस दौरान तमाम एजेंसियां सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर नजर रखेंगी। इसके तहत खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से होटल तक पहुंचाना और फिर वहां से आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने का काम भी किया जाएगा। यह सब पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तमाम सुरक्षा एजेंसियां इसी तरह का अभ्यास 28 फरवरी से 13 मार्च तक राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होने वाले हॉकी विश्व कप के दौरान भी करेंगी। विश्व कप में पाकिस्तान, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी।
तीसरे चरण का सुरक्षा अभ्यास 7-13 मार्च के बीच यमुना स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान होगा। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा संबंधी अभ्यास का काम इसके शुरू होने तक जारी रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P