मुंबई, 9 फरवरी । देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को बढ़त का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.57 अंक उछलकर 16042.18 पर और निफ्टी 32.25 अंक चढ़कर 4792.65 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 5.12 अंकों की वृद्धि के साथ 15,940.73 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.15 अंक की वृद्धि के साथ 4,760.55 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 28.55 अंक चढ़कर 645891. पर और स्मॉलकैप 36.14 अंक बढ़कर 8,227.34 पर बंद हुआ।