Last Updated: 09:30:18 AM 10, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 09:30:25 AM 10, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    सिल्दा हमले की जांच शुरु, गृह सचिव    तृणमूल कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण    भारत ने पाक के आरोपों को बेबुनियाद बताया  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     खेल जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
नागपुर टेस्ट : पारी की हार से बचाने के लिए साहा और जहीर का संघर्ष जारी
(04:08:24 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
नीदरलैण्ड को हराने के बावजूद कोरिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा
आफरीदी को कप्तान बनाने की वकालत
आस्ट्रेलिया और हालैंड हैं खिताब के दावेदारः ब्रासा
हमारी नजरें अब सातवें स्थान पर हैं: राजपाल
पाकिस्तान हाकी के लिए काला विश्वकप
आईपीएल सत्र छह-सात हफ्ते का होगाः मोदी
सच हुए सपने मेरेः सचिन
राष्ट्रमंडल खेल : सोनीपत के लोगों को जमा करने होंगे लाइसेंसी हथियार
देवधर ट्रॉफी फाइनल : उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम को दिया 268 रनों का लक्ष्य

नागपुर, 9 फरवरी । सात विकेट गिरने के बाद पुछल्ले बल्लेबाज वृद्धिमान साहा और जहीर खान दक्षिण अफ्रीका के साथ विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम को पारी की हार के संकट से बचाने में जुटे हैं।

 

खबर लिखे जाने तक भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए थे। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज साहा 84 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद थे जबकि जहीर ने 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए थे। पारी की हार बचाने के लिए भारत को अभी भी 38 रनों की दरकार है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को छोड़कर भारत का कोई और बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पारी की हार से बचाने के लिए जारी संघर्ष के बीच तेंदुलकर ने अपना 46वां शतक पूरा किया।

तेंदुलकर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 177 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए लेकिन दो गेंद और खेलने के बाद 100 के व्यक्तिगत योग पर वह पॉल हैरिस को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद महेंद्र सिंह धौनी (25) का भी संघर्ष जवाब दे गया। तेंदुलकर का विकेट 192 और धौनी का विकेट 209 रन के कुल योग पर गिरा।

धौनी के विदा होने के बाद हरभजन सिंह ने 39 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रनों की तेज पारी खेलकर काफी हद तक अपनी टीम की मुश्किल कम करने की कोशिश की लेकिन पार्नेल ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। भज्जी ने साहा के साथ सातवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। भज्जी का विकेट 259 रन के कुल योग पर गिरा।

भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले सत्र में मुरली विजय (32) और एस. बद्रीनाथ (6) के विकेट गंवाए। मुरली हैरिस का शिकार हुए। मुरली ने 90 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। मुरली का विकेट 96 रन के कुल योग पर गिरा। 122 रन के कुल योग पर बद्रीनाथ भी पेवेलियन लौट गए।

अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाने वाले बद्रीनाथ को वायने पार्नेल ने मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया।

फालोऑन के बाद खेल रही भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए थे।

तेज गेंदबाज डेल स्टेन (51/7) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P