Last Updated: 10:51:44 PM 14, Mar, 2010, Sunday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 10:51:45 PM 14, Mar, 2010, Sunday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    हत्या मामले में शिबू की सुनावाई 18 को    मध्य प्रदेश : युवती को जिंदा जलाया, हालत गंभीर    ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद, 5 घायल    उड़ीसा में मिसाइल परीक्षण स्थगित    आतंकवादियों की मुंबई पर हमले की योजना थी     आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स मुश्किल में, 4 विकेट गिरे    कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत    महिला विधेयक 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश' : मुलायम    हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके    साइकिल सवार हवाई पट्टी पर आया, बाल-बाल बचे मुलायम    आईपीएल : तेंदुलकर, संगकारा और गंभीर पर 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना     बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर सिमटी    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं टूटने दिया पूर्ववर्तियों का रिकार्ड    मुस्लिम सांसदों ने की आरक्षण की मांग     तीस्ता नदी जल बंटवारे पर अंतरिम समझौता चाहता है बांग्लादेश    खसरे के टीके से हुई बच्चों की मौत के मामले में एक गिरफ्तार    मुंबई में तेल टैंकों पर हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     देश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
चिदंबरम ने नक्सलियों से वार्ता के लिए हिंसा रोकने को कहा
(03:10:41 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
बच्चों की मौत मामले में 3 निलंबित, 1 गिरफ्तार
कोच्चि में अलर्ट एसएमएस भेजने वाले 3 छात्र गिरफ्तार
आतंकवादियों की मुंबई पर हमले की योजना थी
महिला विधेयक 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश' : मुलायम
हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके
मध्य प्रदेश में दो दिनों में दो व्यापारियों की हत्या
साइकिल सवार हवाई पट्टी पर आया, बाल-बाल बचे मुलायम
मंत्री पर लगा बेटे को ठेका दिलाने का अरोप
मराठी साहित्यकार करंदीकर का निधन

कोलकाता, 9 फरवरी । केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि यदि नक्सलवादी हिंसा की गतिविधियों को छोड़ने को तैयार हों तो सरकार उनके साथ वार्ता के लिए तैयार है।

 

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड और बिहार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद चिदम्बरम ने कहा, "यदि वे हिंसा छोड़ दें तो हम किसी भी विषय पर वार्ता के लिए तैयार हैं।"

चिदंबरम ने कहा कि पूर्व में ऐसे प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद से सरकार नक्सल विरोधी अभियान को जारी रखने के लिए विवश हुई। जब तक नक्सली हिंसा में लिप्त रहेंगे, ये अभियान जारी रहेंगे।

नक्सली खतरे पर चर्चा के लिए हुई बैठक में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के मुख्यमंत्री, झारखण्ड के दो उपमुख्यमंत्री और इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

चिदम्बरम ने कहा कि इन सभी राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान धीरे लेकिन लगातार जारी है और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के कई महत्वपूर्ण नेताओं की गिरफ्तारी इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा, "यह मीडिया और स्वयंसेवी संस्थाओं के एक वर्ग के कुछ महीने पहले किए गए प्रचार के विपरीत भी है कि इन अभियानों में भारी नरसंहार होगा। हमने स्पष्ट कर दिया है कि इन अभियानों का उद्देश्य हत्या करना नहीं है।"

चिदंबरम ने कहा, "वे हमारे लोग हैं, हमें उनके जीवन की चिंता है। इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में नागरिक प्रशासन को फिर से स्थापित करना है। मेरे विचार में प्रगति धीमे लेकिन लगातार हो रही है।"

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों की प्रगति को क्रिकेट मैच के स्कोर बोर्ड की तरह नहीं देखा जा सकता।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P