Last Updated: 06:13:26 AM 16, Mar, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 06:13:32 AM 16, Mar, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    वीरू के विस्फोट से दिल्ली की दूसरी जीत    पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान की संपत्ति कुर्क    इस हफ्ते खत्म हो सकती है कसाब मामले की सुनवाई    विरोधी दलों ने बसपा को मिटाने की साजिश रची : मायावती    एसबीआई 1,000 शाखाएं खोलेगा  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     देश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
पटना में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
(03:00:44 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
विदेशी विवि को मिली हरी झंडी
आंध्र प्रदेश में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं नक्सली
कश्मीर में अलगाववादी गुटों में टकराव
गोधरा कांड के आरोपियों की याचिका पर सुनवाई मंगलवार को
इस हफ्ते खत्म हो सकती है कसाब मामले की सुनवाई
महिला विधेयक पर अपने रूख से लोगों को नहीं रिझा पाए लालू
दिल्ली विस्फोटः सलमान को 22 तक न्यायिक हिरासत
मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरा, आवागमन बाधित
दिल्ली विस में ड्रेस कोड लागू

पटना, 9 फरवरी । राजधानी में कोचिंग संस्थानों की कथित मनमानी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा मंगलवार को भी जारी रहा। कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और कई कोचिंग संस्थानों में जमकर तोड़फोड़ की।

 

पुलिस के अनुसार पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में सैकड़ों छात्र मंगलवार को सड़क पर उतर गए और कई कोचिंग संस्थानों में जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों का आरोप है कि कोचिंग संस्थानों में मनमाना शुल्क वसूले जाने के बावजूद समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं होता।

आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को सुबह होते ही करीब 12 से ज्यादा कोचिंग स्ांस्थानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान खजांची रोड, नया टोला इलाके में खड़े कुछ वाहनों में छात्रों ने आग भी लगा दी। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

पटना के नगर पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा पुलिस पर किए गए पत्थरबाजी में पुलिस के कुछ जवान भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि छात्रों से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

छात्रों का एक वर्ग सोमवार शाम को ही कोचिंग संस्थानों की मनमानी के विरोध में सड़क पर उतर गया था और कई कोचिंग संस्थानों में तोड़फोड़ की थी। ज्ञात हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र में सात दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P