रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को अनियंत्रित रक्तचाप और बैचेनी की शिकायत पर आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधीक्षक डा0 पी डी सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुबह करीब साढे दस बजे अस्पताल लाया गया1 चिकित्सकों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा है। उन्होंने बताया कि श्री सोरेन ने चिकित्सकों से बैचेनी की शिकायत की है। डा0 सिन्हा ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर मुख्यमंत्री का रक्तचाप और अन्य मेडिकल टेस्ट कराया गया। मुख्यमंत्री को अनियंत्रित रक्तचाप की शिकायत मिली और अन्य मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। डा0 सिन्हा ने बताया कि श्री सोरेन की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में करीब 24 घंटे रखा जायेगा1 श्री सोरेन की कुछ माह पूर्व हार्ट सर्जरी की गयी थी1 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नक्सल समस्या पर आयोजित बैठक में आज कोलकाता जाने वाले थे1 इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है1