Last Updated: 07:35:51 AM 14, Mar, 2010, Sunday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 07:35:52 AM 14, Mar, 2010, Sunday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    दक्षिणी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलों में 27 मरे,50 घायल    पुरस्कार लेकर लौटी पत्नी को मिली पति की दुत्कार    भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटें विधायक : प्रधानमंत्री    'बसपा की महारैली के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च'    'राष्ट्रीय खेलों को स्थगित कर दें'    कसाब की गिरफ्तारी चाहती है पाकिस्तान सरकार    मध्यप्रदेश : पोलियो दवा पीने से 3 बच्चों की मौत,10 अस्पताल में भर्ती     गंभीर पारी से जीते डेयरडेविल्स  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     खेल जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
नागपुर टेस्ट: भारत के 6 विकेट आउट, हार का संकट गहराया
(02:40:44 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
आईपीएल : किंग्स इलेवन के खिलाफ आपराधिक शिकायत
गंभीर पारी से जीते डेयरडेविल्स
डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन 142 पर रोका
आईपीएल : किंग्स इलेवन ने 12 ओवर में 91 रन बनाए
आईपीएल 3 : यूसुफ पठान ने बनाया सबसे तेज शतक
सायना आल इंग्लैण्ड बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
आस्ट्रेलिया बना विश्व चैंपियन, जर्मनी का खिताबी हैट्रिक का सपना टूटा
चार रनों से जीता मुंबई इंडियंस
इंग्लैंड या हालैंड में होगा अगला विश्व कप

नागपुर। विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम पर पारी की हार का संकट और गहरा गया है। चौथे दिन चायकाल तक भारतीय टीम ने 223 रन के कुल योग पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे। पारी की हार बचाने के लिए उसे अभी भी 102 रन बनाने की जरूरत है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को छोड़कर भारत का कोई और बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पारी की हार बचाने के लिए जारी संघर्ष के बीच तेंदुलकर ने अपना 46वां शतक पूरा किया।
तेंदुलकर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 177 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए लेकिन इसी योग पर वह पॉल हैरिस को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद महेंद्र सिंह धौनी (25) का भी संघर्ष जवाब दे गया। तेंदुलकर का विकेट 192 और धौनी का विकेट 209 रन के कुल योग पर गिरा।
चायकाल तक बंगाल के बल्लेबाज वृद्धिमान साहा 31 गेंदों की मदद से चार रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हरभजन सिंह ने तेजी से खेलते हुए 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए थे।
भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले सत्र में मुरली विजय (32) और एस. बद्रीनाथ (6) के विकेट गंवाए। मुरली हैरिस का शिकार हुए। मुरली ने 90 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। मुरली का विकेट 96 रन के कुल योग पर गिरा। 122 रन के कुल योग पर बद्रीनाथ भी पेवेलियन लौट गए।
अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाने वाले बद्रीनाथ को वायने पार्नेल ने मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया। इसके बाद तेंदुलकर और धौनी ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों के बीच 40 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।
फालोऑन के बाद खेल रही भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए थे। दिन की समाप्ति तक मुरली 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि तेंदुलकर ने 48 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए थे।
भारत ने तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (16) और गौतम गंभीर (1) के विकेट गंवाए थे। पहली पारी में शतक लगाने वाले सहवाग 24 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 19 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए थे।
सहवाग ने पहली पारी में 109 रन बनाकर भारतीय टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया था। गंभीर एक रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग एक रन था।
इससे पहले, तेज गेंदबाज डेल स्टेन (51/7) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी थी। सहवाग (109) के करियर के 18वें शतक और बद्रीनाथ (56) के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी।
दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जैक्स कैलिस ने भी 173 रनों की शानदार पारी खेली। कैलिस ने अपने करियर का 34वां शतक लगाते हुए सुनील गावस्कर की बराबरी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P