Last Updated: 09:33:38 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 07:03:47 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     खेल जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
नागपुर टेस्ट : हार बचाने को संघर्षरत तेंदुलकर ने लगाया 46वां शतक
(01:40:41 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन
मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'
अमेरिकी ओपन : फेडरर, वोजनियास्की और कुजनेत्सोवा तीसरे दौर में
मैच फिक्सिंग विवाद : पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने सारा दोष 'भारत' पर मढ़ा
महिला हॉकी विश्व कप : पूल-बी के मैच बारिश में धुले
पाकिस्तान के तीनों दागी खिलाड़ियों को आईसीसी ने प्रतिबंधित किया
महिला हॉकी विश्व कप : आस्ट्रेलिया से हारी भारतीय टीम
देश को गहरा झटका,चार पहलवान और दो एथलीट डोपिंग के दोषी
भारतीय रग्बी टीम शंघाई सेवंस के लिए रवाना

नागपुर, 9 फरवरी । दक्षिण अफ्रीका के साथ विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पारी की हार बचाने के लिए जारी संघर्ष के बीच अपना 46वां शतक पूरा किया। तेंदुलकर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 177 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए।

 

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 14 रन बनाकर इस संघर्ष में तेंदुलकर का साथ दे रहे थे। पारी की हार बचाने के लिए उसे अभी भी 133 रन बनाने की जरूरत है।

भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले सत्र में मुरली विजय (32) और एस. बद्रीनाथ (6) के विकेट गंवाए। मुरली स्पिन गेंदबाज पॉल हैरिस का शिकार हुए। मुरली ने 90 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। मुरली का विकेट 96 रन के कुल योग पर गिरा। 122 रन के कुल योग पर बद्रीनाथ भी पेवेलियन लौट गए।

अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाने वाले बद्रीनाथ को वायने पार्नेल ने मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया। इसके बाद तेंदुलकर और धौनी ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों के बीच 40 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

फालोऑन खेल रही भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए थे। दिन की समाप्ति तक मुरली 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि तेंदुलकर ने 48 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए थे।

भारत ने तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (16) और गौतम गंभीर (1) के विकेट गंवाए थे। पहली पारी में शतक लगाने वाले सहवाग 24 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 19 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए थे।

सहवाग ने पहली पारी में 109 रन बनाकर भारतीय टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया था। गंभीर एक रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग एक रन था।

इससे पहले, तेज गेंदबाज डेल स्टेन (51/7) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी थी। सहवाग (109) के करियर के 18वें शतक और बद्रीनाथ (56) के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी।

दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जैक्स कैलिस ने भी 173 रनों की शानदार पारी खेली। कैलिस ने अपने करियर का 34वां शतक लगाते हुए सुनील गावस्कर की बराबरी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P